फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voting in etah and firozabad for municipal poll

निकाय चुनाव: बवाल के बीच एटा में 65 % वोटिंग, थाने में बैठाये गैर भाजपाई प्रत्याशी

Wed, 29 Nov 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा/फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा/फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Nov 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
voting in etah and firozabad for municipal poll
मतदान - फोटो : amar ujala
यूपी में निकाय चुनाव के तीसरे और ‌आखिरी चरण का मतदान शाम 5 बजे संपन्न हो गया। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के फिरोजाबाद और एटा जिले में वोट डाले गए। एटा में शाम 5 बजे तक 65.70 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन


एटा जिले की नौ नगर निकाय सीटों के लिए मतदान हुआ। यहां 108 अध्यक्ष और 665 वार्ड सदस्यों के लिए वोट डाले गए। जिले की चार नगर पालिका एटा, अलीगंज, जलेसर और मारहरा में चार अध्यक्ष और 100 वार्ड सभासदों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन


इसके साथ ही पांच नगर पंचायत सकीट, राजा का रामपुर, निधौलीकलां, अवागढ़ और जैथरा के लिए पांच अध्यक्ष और 53 वार्ड सदस्यों के लिए वोट डाले गए। एटा में चुनाव बवालपूर्ण रहा हैं। रात में जलेसर में भाजपाइयों के उपद्रव के बाद बुधवार को दोपहर में अलीगंज और निधौलीकलां में अराजक स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत मारहरा में तो पुलिस ने भाजपा के अलावा अन्य सभी प्रत्याशियों को थाने में बैठा लिया। इस पर बवाल हो गया। पुलिस ने इन सभी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। 

एटा में इतनी वोटिंग (प्रतिशत)

voting in etah and firozabad for municipal poll
मतदान - फोटो : अमर उजाला
एटा- 47.67

जलेसर- 67

अलीगंज- 62.66

मारहरा- 68.21

निधौलीकलां- 71.96

सकीट- 70

राजा का रामपुर - 68

अवागढ़ - 69.19

जैथरा - 66.60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed