फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voters Party will field candidates in the elections

Agra News: चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी वोटर्स पार्टी

Thu, 29 Feb 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Voters Party will field candidates in the elections
भोगांव। मतदाता पेंशन की मांग को लेकर वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के पदाधिकारी ने पाल तिराहा के पास बैठक की। बैठक में पार्टी के नीति निर्देशक भारत गांधी ने कहा कि वोटरशिप की मांग को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।चुनाव समय एक दूसरे का विरोध करने वाले नेता बाद में आपसी गठबंधन कर जन भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। मानवता का कल्याण ना करने वालों को जनप्रतिनिधि रहने का कोई हक नहीं है। श्रमिकों का कार्य मशीनों ने, शिक्षितों का कार्य कंप्यूटर ने छीन लिया है। जिससे देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कहा कि वोटर पेंशन संबंधी मांग का दीवार पर लेखन करें और 23 मार्च को नुमाइश मैदान में आंदोलन कर जेल भरेंगे। कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश क्रांतिकारी, प्रदेश अध्यक्ष मानव, राजेश , मदन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




शशांक बने भाकियू (भानु) के ब्लॉक अध्यक्ष
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव मढ़ापुर निवासी शशांक दीक्षित को भारतीय किसान यूनियन (भानु) का करहल का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि संगठन की नीति और सिंद्धांतों का पालन करते हुए किसानों के हित में काम करेंगे। किसानों की समस्याओं को दूर कराने के हर संभव प्रयास किया जाएगा। समय समय पर मांगो लेकर प्रशासन और जनता के बीच भी जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर अंकित यादव, उज्ज्वल कुमार , अभिषेक, पीयूष यादव , मयंक वर्मा, अदनान, विकास शर्मा आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed