फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voters of Sahawar showed wisdom in casting their votes

Agra News: सहावर के मतदाताओं ने वोट डालने में दिखाई समझदारी

Mon, 15 May 2023 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Voters of Sahawar showed wisdom in casting their votes
कासगंज। जिले में संपन्न हुए निकाय चुनाव में सहावर के मतदाताओं ने सबसे अधिक समझदारी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। इसका परिणाम रहा कि इस निकाय में सबसे कम 2.39 प्रतिशत वोट खराब हुए। इसका परिणाम रहा कि मतदाता अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट देकर भी नहीं दे सके। क्योंकि उनके वोट खराब हो गए। जिले की 10 निकायों में 145953 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट बैलेट के माध्यम से डाले गए। अध्यक्ष पद के लिए वोट डालने वाले मतदाताओं में से 5707 को बैलेट पेपर से वोट डालना नहीं आया। क्याेंकि मतदान का 3.91 प्रतिशत वोट खराब घोषित किए गए। यदि निकायवार देखा जाए तो सबसे कम वोट सहावर निकाय क्षेत्र में खराब हुए। यहां 2.39 प्रतिशत वोट खराब हुए।
विज्ञापन

सोरोंजी में सबसे अधिक 6.17 प्रतिशत वोट खराब हुए। इसीक्रम में अमांपुर में 5.28 प्रतिशत मतदताओं ने, कासगंज में 4 प्रतिशत मतदताओं ने, पटियाली में 3.86 प्रतिशत मतदाताओं ने, सिढ़पुरा में 3.95 प्रतिशत, गंजडुंडवारा के 3.74 प्रतिशत, बिलराम में 3.33 प्रतिशत, भरगैन में 2.97 प्रतिशत, मोहनपुर में 2.91 प्रतिशत वोट खराब घाेषित किए गए। नगरीय क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के दौरान इतनी संख्या में वोट खराब होना चिंतनीय है। मतपत्र से वोट डालते समय वोट खराब न हो इसके लिए मतदान कर्मचारी मतपत्र को फोल्ड करके देता है, ताकि वोट खराब न हो, और मतदाता द्वारा लगाई गई मोहर दूसरे प्रत्याशी के खाने मेंं न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed