फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voters can get their names registered in the list by applying online.

Agra News: ऑनलाइन आवेदन कर सूची में नाम दर्ज करवा सकते वोटर

Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Voters can get their names registered in the list by applying online.
कासगंज। मतदाता निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। 9 दिसंबर तक लोग दावे व आपत्तियां कर सकते हैं। इसी अवधि में 25 व 26 नवंबर तथा 2 व 3 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए पोर्टल उपलब्ध कराया है। जिसके माध्यम से मतदाता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी डा. वैभव शर्मा ने कहा कि निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6, किसी प्रविष्टि को हटाने के लिए फार्म-7 एवं एक विधानसभा से दूसरी विधान सभा में अथवा एक बूथ से दूसरे बूथ में स्थानांतरण या नामावली की प्रविष्टि में संशोधन एवं दिव्यांग के चिन्हांकन, निर्वाचन क्षेत्र के भीतर या बाहर पता बदलने तथा इपिक प्रतिस्थापन के लिए फार्म-8 का प्रयोग कर सकते हैं। विशेष अभियान तिथियों में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ, सुपरवाइजर, पदाभिहित अधिकारी, बीएलए, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किसान सहायक, किसान मित्रों, ग्राम विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहकर अ मतदाताओं को संबंधित फार्म भरे जाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed