{"_id":"653bbd4c83468fb1ea02ea06","slug":"voters-are-an-important-link-in-deciding-the-direction-of-nation-building-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-6579-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मतदाता राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने की महत्वपूर्ण कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मतदाता राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने की महत्वपूर्ण कड़ी
Fri, 27 Oct 2023 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Oct 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
मतदाता राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने की महत्वपूर्ण कड़ी
- आरसी महिला डिग्र्री कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ l महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉक्टर सुशील त्यागी ने कहा की मतदाता राष्ट्र के निर्माण की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण कड़ी है। भविष्य के मतदाता अपने अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का कौशल दिखाएं। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. शेफाली यादव ने छात्राओं से कहा कि उन्हें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करने हैं क्योंकि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में महिलाओं की भागीदारी सदैव से ही कम रही है इसलिए इस कार्य में सक्रिय भूमिका निर्वाहन हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है l डॉ. शेफाली यादव ने बताया कि जनपद की मतदाता सूची में कुल लगभग 14 लाख मतदाता है जिसमें लगभग 7 लाख 70 हजार पुरुष एवं 6 लाख 20 हजार महिलाएं हैं अतः मतदाताओं में जेंडर रेशों का सुधार करना आवश्यक है।
महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को फॉर्म 6, फार्म 7 और 8 आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2024 को जो छात्राएं एवं उनके घर के आसपास परिवार आदि में 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं और उनका मतदाता कार्ड नहीं बना है वह वोटर कार्ड बनवाएं इसके लिए महाविद्यालय की तरफ से भी छात्राओं को फॉर्म 6 भरवाने की सुविधा दी जाएगी। जिससे उनके घर में घर के पते पर वोटर आईडी कार्ड पहुंच जाएगा l
इस अवसर पर प्रोफेसर मधु गुप्ता , प्रोफेसर अलका पाठक, डॉ. विभा जैन , प्रतिभा जायसवाल, प्रियंका सोनकर, हर्षिता मिश्रा, सुषमा आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।