फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत वोटर हेल्प डेस्क खोली गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी स्वाति शर्मा ने किया। एसडीएम ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। स्वीप कोऑर्डिनेटर संजय शर्मा ने वोटर हेल्प डेस्क के उद्देश्यों की जानकारी दी। मतदाता साक्षरता क्लब के प्रभारी डॉ. राजधारी यादव, तहसीलदार बबलेश कुमार, महाविद्यालय की प्राचार्य (प्रशा) प्रो. डॉ. अरुणा त्रिपाठी, नवीन कुमार, डॉ. धनबंती चंचल, डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. आलोक कटारा, डॉ. वंदना शर्मा, प्रवेंद्र सिंह, सुरभि यादव, भरत सिंह आदि उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वोटर हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन करती एसडीएम ,दूसरे चि