{"_id":"624bf7e553ca701fe74d5ee1","slug":"vomiting-diarrhoea-and-skin-disease-patients-doubled-in-scorching-heat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भीषण गर्मी में उल्टी-दस्त, चर्म रोग के मरीज हुए दोगुने, एसएन मेडिकल कॉलेज में दवाओं की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भीषण गर्मी में उल्टी-दस्त, चर्म रोग के मरीज हुए दोगुने, एसएन मेडिकल कॉलेज में दवाओं की किल्लत
Tue, 05 Apr 2022 01:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:33 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज बढ़ने से दवाओं की किल्लत हो गई है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में तापमान बढ़ने से पेट रोग और चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में महीने भर में इन रोगों से पीड़ित दोगुना हो गए हैं। सांस, दमा के मरीजों की संख्या भी दोगुना तक हुई है। एसएन में ओपीडी के कुल मरीजों में से 40 फीसदी इन्हीं बीमारी के हैं। मरीज बढ़ने पर दवाओं की किल्लत और बढ़ गई है। पर्चे पर लिखी दो-तीन दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 2,228 मरीज आए। इनमें से मेडिसिन विभाग में 416, त्वचा रोग विभाग में 246 और सांस-वक्ष रोग विभाग में 236 मरीज रहे। मेडिसिन विभाग में आए मरीजों में पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, सिर में दर्द, हीट स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप के रोगियों की संख्या आधी रही।
विज्ञापन
यह पिछले महीने आए मरीजों से दोगुने हैं। वक्ष रोग विभाग में छाती में जकड़न, अस्थमा के मरीज ज्यादा हैं। त्वचा रोग विभाग में 60 फीसदी मरीजों ने खुजली, चकत्ते, लाल दाने की परेशानी बताई। इनको दवा देने के साथ गर्मी से बचाव के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos