{"_id":"5fa370e92c40fb1fc33dce66","slug":"volvo-bus-overturned-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: दिल्ली से औरैया जा रही वोल्वो बस पलटी, 10 से ज्यादा यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: दिल्ली से औरैया जा रही वोल्वो बस पलटी, 10 से ज्यादा यात्री घायल
Thu, 05 Nov 2020 10:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात एक वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अनुसार चालक ने बताया कि बस का टायर फट गया था। इसके कारण बस बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
यह हादसा थाना महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 113 के नजदीक हुआ। वोल्वो बस दिल्ली से सवारियां लेकर औरैया जा रही थी। रात तकरीबन दो बजे माइल स्टोन 113 के नजदीक टायर फटने से वोल्वो बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आगरा: सिपाही ने 500 रुपए मांगी घूस, नहीं देने पर पूर्व फौजी और उनके बेटे को पीटा
विज्ञापन
हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को बस से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाकर एक्सप्रेसवे किनारे खड़ा कराया।
हादसे में महबूब निवासी सकीट एटा, सतीश, शहनवाज और हुसैन निवासी औरैया, रोहित और राजतिवारी घाटमपुर कानपुर, श्याम करन निवासी चरवारी महोबा समेत 12 यात्री घायल हुए हैं।
Trending Videos
बाइक पेड़ से टकराई, चालक गंभीर
कैला देवी मंदिर के निकट परिक्रमा मार्ग में एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बाटी थाना वृंदावन निवासी रामबाबू (60 वर्ष) बाइक से जा रहा था। उसकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे रामबाबू के सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।