{"_id":"69b5d4806af8df2ff40d22c6","slug":"volunteers-gave-the-message-of-cleanliness-agra-news-c-421-1-sagr1008-3474-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Sun, 15 Mar 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जनता इन्टर कॉलेज फतेहाबाद ने अपने चतुर्थ एकदिवसीय शिविर को ग्राम प्रतापपुरा फतेहाबाद में लगाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार की अगुवाई में स्वयंसेवकों ने ग्राम भ्रमण व संवाद के माध्यम से इकाई ने सात दिवसीय शिविर के दौरान किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में विभिन्न विषयों जैसे मतदाता पंजीकरण,जागरूकता, स्वच्छता, डिजिटल, साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान आदि पर ग्राम वासियों से विचार विमर्श किया गया। शिविर स्थल श्री बिहारी मंदिर के संरक्षक आशाराम व अन्य ग्रामीणों ने अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया।
विज्ञापन