{"_id":"65ba2b23715c8a33a705bdb6","slug":"volunteers-gave-information-about-road-safety-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-111668-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वयंसेवियों ने दी सड़क सुरक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वयंसेवियों ने दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
Wed, 31 Jan 2024 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के स्वयं सेवियों ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औड़ेन्य पड़रिया में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वयंसेवियों ने करहल रोड पर निकलने वाले लोगों को यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। स्लोगन, पोस्टर, नारा आदि के माध्यम से लोगो को सुरक्षा की जानकारी दी।
प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार की देख रेख में स्वयंसेवियों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। पोस्टर, स्लोगन, नारा आदि द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। पोस्टर स्लोगन के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं एन एस एस के स्वयंसेवकों ने हेलमेट का प्रयोग, सीट बेल्ट का प्रयोग यातायात के नियमों के पालन, जेबरा क्रॉसिंग, रेड लाइट, ग्रीन लाइट, येलो लाइट, यातायात चिन्ह, नशे की हालत में गाड़ी ना चलाए आदि की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी यातायात के नियमों का पालन करें। अपने साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि जीवन अनमोल है इसकी स्वयं रक्षा करनी होगी। सभी जागरूक हो एवं अन्य लोगों को जागरूक करें।