फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Volunteers always ready to protect Mother India

Agra News: स्वयंसेवक भारत माता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर

Tue, 09 Apr 2024 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Volunteers always ready to protect Mother India
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शारीरिक विभाग ने शारीरिक प्रधान कार्यक्रम सोमवार की शाम शहर के एक मैरिज होम के मैदान में आयोजित किया। इस मैदान में अनुशासित स्वयंसेवकों ने कई तरीके के शारीरिक अभ्यास सामूहिक रूप से करके लोगों को रोमांचित किया। सामूहिक घोष, खेल, दंड आदि का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के ब्रज प्रांत के प्रचार प्रमुख पदम रहे। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि हमारी माता है। यह पुण्य भूमि है। इसकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक भारत माता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे। कार्यक्रम में विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा ने स्वयंसेवकों के प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि देश के युवाओं को जागृत रहना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि संघ की शाखा नेतृत्व की क्षमता प्रदान करती है।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नित्य प्रतिदिन शाखा के दौरान सीखे गए क्रिया-कलापों प्रदर्शन किया। नियुद्ध पद विन्यास दंड, दंड नियुद्ध, समता, सामूहिक समता, घोष, खेल आदि का प्रदर्शन स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। सामूहिक योग स्थिति सभी स्वयंसेवक एक साथ योग निद्रा में कदम से कदम मिलाकर करते हुए लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे। योग क्रिया भी दो प्रकार से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed