फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   VOLLY BALL

यूपी वॉलीबाल चैंपियनशिप का हुआ शानदार आगाज

Wed, 11 Dec 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
VOLLY BALL
11एमएनपी-15-स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वॉलीबाल एसोसिएशन मैनपुरी की ओर से आयोजित 68वीं यूपी स्टेट सीनियर महिला पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप का बुधवार को आगाज हुआ। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए मैचों में पुरुष वर्ग में प्रयागराज ने नोयडा, जीबी नगर ने भदोई, मैनपुरी होस्टल ने मऊ, मुजफ्फर नगर ने मिर्जापुर, बागपत ने लखनऊ, सुल्तानपुर ने पीलीभीत, एसएसबी लखनऊ ने जौनपुर, बरेली ने बलरामपुर, जाट रेजीमेंट ने फर्रुखाबाद, गाजीपुर ने सहारनपुर, यूपी पुलिस ने अमेठी और कानपुर ने फिरोजाबाद को हराया कर अगले दौर में स्थान बनाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में गोरखपुर ने सहारनपुर ,एसएसबी ने मथुरा , एसएसबी ने सिद्धार्थ नगर, स्पोर्ट्स कोलेज गोरखपुर ने अलीगढ़ , मुजफ्फर नगर ने मिर्जापुर, लखनऊ मंडल ने गाजियाबाद, सिद्धार्थनगर ने मथुरा, अलीगढ़ ने प्रतापगढ़, कानपुर ने बरेली, प्रयागराज ने भदोई को हराया। पूर्व में राजकीय स्टेडियम में आयोजित चै
विज्ञापन
विज्ञापन
ि
चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि यह विशाल खेल आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। यूपी वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी, डा अभिषेक गुप्ता, नितिन चौहान, अनुपम गुप्ता एडवोकेट, संयोजक शिवदत्त भदौरिया आदि ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का स्मृति चिन्ह देकर व साल ओड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, सचिव राघवेंद्र दुबे, सुमित चौहान, सौरभ चौहान, रामभान तोमर करनपाल सिंह, मुकेश मिश्रा, जयदीप चौहान, सौरभ चौहान निक्की, अतुल चौहान, अमित चौहान, अजित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed