{"_id":"6a1ca2bda0c0eae59f0dd068","slug":"vividha-b-won-the-thrilling-match-by-13-runs-agra-news-c-365-1-sagr1044-108172-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विविधा बी ने 13 रन से जीता रोमांचक मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विविधा बी ने 13 रन से जीता रोमांचक मुकाबला
Mon, 01 Jun 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि
आगरा। विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित पांच मैचों की क्रिकेट शृंखला के दूसरे मुकाबले में विविधा बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विविधा ए को 13 रन से पराजित किया। यश गुप्ता ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि शेरी ने हारने वाली टीम की ओर से शानदार अर्धशतक जमाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
रविवार को खेले गए मुकाबले में विविधा बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। यश गुप्ता ने सर्वाधिक 44 रन, अर्चित ने 27 और काव्य ने 20 रन का योगदान दिया। विविधा ए के गेंदबाज शेरी, प्रखर, सोहम, अर्णव और कृष्णा ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विविधा ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन शेरी ने शानदार 70 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 28.3 ओवर में 182 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विविधा बी की ओर से अर्चित और यश गुप्ता ने चार-चार विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। राघवेंद्र ने दो और वंश अग्रवाल ने एक विकेट लिए। यश गुप्ता और शेरी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान अकादमी के अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।