{"_id":"5bb71cb5867a55488c774476","slug":"vivek-tiwari-case-anger-in-policeman-not-eating-food-in-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में सिपाहियों में उबाल, मेस में खाना नहीं खाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में सिपाहियों में उबाल, मेस में खाना नहीं खाकर जताया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
विवेक तिवारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग में अजीबोगरीब हालात बन चुके हैं। पुलिसकर्मी अनुशासन तोड़ने पर आमादा हैं। वे हत्याकांड में आरोपी सिपाहियों के साथ खड़े हो रहे हैं और अपने-अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही एक ताजा मामला फिरोजाबाद से आया है। सूत्रों के अनुसार फिरोजाबाद के सिपाहियों ने विवेक हत्याकांड मामले में दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया है। उनमें कार्रवाई को लेकर आक्रोश है। इस कार्रवाई पर वे अपने-अपने तरीके से विरोध भी दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद पुलिस लाइन में सिपाहियों ने विरोध के चलते ही सुबह मेस में खाना नहीं खाया। वे विवेक हत्याकांड मामले में दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। हालांकि इसका सामने खुलकर विरोध अभी कोई नहीं कर रहा है। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेशभर से सिपाहियों के विरोध प्रदर्शन की सूचनाएं आ रही हैं। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। कई अन्य तरीकों से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार दो सिपाही आरोपी हैं। उन पर हत्या का मुकदमा चल रहा है। प्रदेश के सिपाही इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। पुलिस विभाग में विद्रोह जैसी स्थिति बन रही है। हाल में ही एक एटा के सिपाही ने फेसबुक लाइव पर खुलकर अपनी बात रखी थी।