{"_id":"69b1db98d09c13e8f009e533","slug":"vishwa-hindu-parishad-organised-a-candle-march-agra-news-c-364-1-ag11019-126281-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विश्व हिंदू परिषद ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विश्व हिंदू परिषद ने निकाला कैंडल मार्च
Thu, 12 Mar 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता
आगरा। दिल्ली में खटीक समाज के तरुण बिटोलिया की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पश्चिम महानगर के कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क से कैंडल मार्च निकाला। सभी ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष करन गर्ग ने कहा कि समाज अपने त्योहार भी निर्भीक होकर मनाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन अंतिम समय तक साथ खड़ा रहेगा। कैंडल मार्च में दिग्विजय नाथ तिवारी, करन गर्ग, शिवम दुबे, सारांश बजरंगी, हिमांशु, आदित्य, निखिल, कार्तिक मुदगल, कन्हैया गोला, जतिन राजपूत, ओनिका बनर्जी, शिवम शर्मा, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
फांसी न हुई तो ईद पर दिल्ली में मनाएंगे होली
आगरा। दिल्ली में होली के दिन खटीक समाज के युवक तरुण की हत्या से जिले में भी आक्रोश है। उत्तर प्रदेश खटीक महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में न्याय नहीं मिला, तो समाज ईद के दिन दिल्ली में होली मनाकर विरोध दर्ज कराएगा। हेमंत कुमार ने कहा कि पर्याप्त सबूत होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नही हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश से समाज का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के उत्तम नगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा।