फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vishal nagar kirtan will be organised from Gurdwara Maithan in Agra on December 14

Agra: गुरुग्रंथ साहिब की पालकी से सजेगा नगर कीर्तन, गतका पार्टी भरेगी जोश; बच्चे देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

Fri, 12 Dec 2025 10:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 12 Dec 2025 10:35 PM IST
सार

नगर कीर्तन में गुरुद्वारा गुरु का ताल के रंजीत अखाड़े के युवक गतका का प्रदर्शन करेंगे। हर वर्ष की तरह पालकी के आगे पंचप्यारे और निशान साहिब रहेंगे। 

विज्ञापन
vishal nagar kirtan will be organised from Gurdwara Maithan in Agra on December 14
आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिख धर्म के दसवें पातशाही गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में 14 दिसंबर को गुरुद्वारा माईथान से विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। गुरुग्रंथ साहिब की आकर्षक पालकी एवं पंचप्यारे की झांकी से नगर कीर्तन में भक्ति और आस्था का संगम दिखाई देगा। वहीं रंजीत अखाड़ा के युवक हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगत में जोश भरेंगे। गुरुद्वारा परिसर में सिख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान और गुरुद्वारा गुरु का ताल सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, संस्था के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम के आमंत्रणपत्र का विमोचन कर ये जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रधान कवलदीप सिंह एवं हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन रविवार सुबह 10 बजे गुरुद्वारा माईथान से प्रारंभ होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को देसी-विदेशी फूलों से सजी पालकी में विराजमान किया जाएगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा माईथान से प्रारंभ होकर घटिया, एमजी रोड, खंदारी से बाईपास होते हुए गुुरद्वारा गुरु का ताल पर समाप्त होगा।
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल के ग्रंथी अजायब सिंह टीटू और महंत हरपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु का ताल के रंजीत अखाड़े के युवक गतका का प्रदर्शन करेंगे।दलजीत सिंह सेतिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह पालकी के आगे पंचप्यारे और निशान साहिब रहेंगे। मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि महिलाएं सफेद सूट पर नीली या केसरी चुन्नी पहनकर और पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा या पैंट-शर्ट और नीली या केसरी रंग की पगड़ी पहनकर कीर्तन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीर महेंद्र पाल सिंह एवं समन्वयक बंटी ग्रोवर ने कहा कि सभी गुरुद्वारा कमेटी अपने जत्थे व संगत को लेकर समय से नगर कीर्तन में पहुंचें। स्कूली बच्चे सिख संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और पंजाब का बैगपाइपर बैंड अपनी धुनों से संगत को निहाल करेगा। नगर कीर्तन के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इस मौके पर इंदरजीत सिंह गुजराल, जगदीप सिंह साहनी, हरजोत सिंह साहनी, श्याम भोजवानी, लक्की सेतिया, पाली सेठी, प्रवीण अरोड़ा, वीरेंद्र सिंह, हर्षपाल सिंह सेठी, बबलू अर्शी, राना रंजीत सिंह, रजिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed