फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   viral video of youths dance with weapon in agra

आगरा में युवकों ने किया तमंचे पर डिस्को, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 29 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरहन (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरहन (आगरा) Updated Fri, 29 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
viral video of youths dance with weapon in agra
तमंचा लेकर डांस करते युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आंवलखेड़ा में डीजे की धुन पर हाथ में तमंचे लेकर डिस्को करके युवकों की वीडियो वायरल हो गए। दो युवक तमंचे पे डिस्को गाने पर झूम- झूमकर नाच रहे हैं। साथ में और भी युवक नाचते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इसे परिचितों को शेयर किया। इसके बाद यह तेजी से फैला और वायरल हो गया। एसएसपी अमित पाठक तक पहुंचा तो उन्होंने एफआईआर के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही है। वीडियो 23 जून का बताया जा रहा है। 

आंवलखेड़ा के एक युवक का लग्न सगाई समारोह चल रहा था। चंद्र वाटिका में कार्यक्रम था। तभी युवकों ने डीजे लगा लिया। मस्ती में झूमने लगे। ठुमकों के बीच पहले एक युवक ने हाथ में तमंचा लिया और लहराने लगा। 

थोड़ी देर बाद दूसरे ने भी निकाल लिया। दोनों ने तमंचे लहराए। पास खड़े लोग देखते रहे। साथ में नाच रहे युवक भी मस्ती में झूमते रहे। किसी ने पुलिस को खबर नहीं दी, लेकिन वहां मौजूद एक बुजुर्ग ने मोबाइल से वीडियो बना ली। 

तमंचे पे डिस्को कर रहे युवकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वे घर चले गए। बुजुर्ग ने वीडियो परिचितों को शेयर कर दिया। मोबाइलों में घूमते हुए पुलिस तक पहुंच गया।

एसएसपी अमित पाठक को पता चला तो एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस को हरकत में आना पड़ा। तमंचे लेकर नाच रहे मनोज माहेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे युवक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed