फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral Fever Outbreak In Mainpuri District Three Death In 24 Hours

मैनपुरी: एक ही मोहल्ले में 24 घंटे में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत, 80 से ज्यादा बीमार

Tue, 13 Oct 2020 01:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Oct 2020 01:10 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर, मोहल्ले में कराया गया दवा का छिड़काव 
  • मोहल्ले में बुखार से पीड़ित 87 लोगों का जांच के बाद उपचार किया गया

विज्ञापन
Viral Fever Outbreak In Mainpuri District Three Death In 24 Hours
नगला पजाबा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के वार्ड नंबर एक नगला पजाबा में 24 घंटे के भीतर बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची और मरीजों का उपचार किया। सीएमओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन


मोहल्ला नगला पजाबा निवासी रामदीन के 26 वर्षीय पुत्र सत्यदेव को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका दिल्ली में उपचार करा रहे थे। जांच में डेंगू बताया गया। सोमवार की सुबह युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन



मोहल्ला के ही छदामीलाल की 65 वर्षीय पत्नी रामढकेली को भी कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका आगरा में उपचार करा रहे थे। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंद्र की 20 वर्षीय पुत्री दुर्गा को भी बुखार आ रहा था। उसका भी आगरा इलाज चल रहा था। रविवार की शाम आगरा में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसडीएम ऋषिराज मोहल्ले में पहुंचे और लोगों की जांच की। 

स्थिति की जानकारी होते ही जनप्रतिनिधि पहुंचे 

नगला पजाबा की स्थिति के बारे में पता चलने पर विधायक सदर राजकुमार यादव और पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने भी यहां पहुंचकर लोगों से बातचीत की। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। 

सफाई व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन 

नगला पजाबा में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। आरोप है कि नगर पालिका का सफाई कर्मचारी यहां सफाई करने नहीं पहुंचता है। इसको लेकर सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। 

87 मरीजों का किया उपचार 

नगला पजाबा में सीएमओ के निर्देश पर चिकित्साधीक्षक कुचेला डॉ. पपेंद्र कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मोहल्ले के बुखार से पीड़ित 87 लोगों का जांच के बाद उपचार किया गया। एएनएम और आशा को घर-घर भेजकर सर्वे कराया गया। 

सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत हुई है। परिजन के अनुसार उन्हें बुखार आ रहा था। हालांकि अभी तक कोई भी व्यक्ति जांच रिपोर्ट नहीं दिखा सका है। मोहल्ले में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराने के साथ ही दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed