फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral And Dengue In Firozabad Eight Death Today

फिरोजाबाद में जानलेवा बुखार: डेंगू-वायरल से आठ और की मौत, 111 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Wed, 08 Sep 2021 06:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Sep 2021 06:54 PM IST
सार

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार लगातार जान ले रहे हैं। मरीजों की संख्या सैकड़ों में है तो मृतकों का आंकड़ा भी 111 पहुंच गया है। लगातार मरीज अस्पताल आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए बुखार बड़ी चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
Viral And Dengue In Firozabad Eight Death Today
फिरोजाबाद: अस्पताल की बेंच पर बैठे मरीज और तीमारदार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से बुधवार को पांच बच्चों समेत आठ मरीजों ने और दम तोड़ दिया। अब जनपद में मौत का कुल आंकड़ा 111 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही नए क्षेत्रों में मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

विज्ञापन

रानी नगर निवासी यश (5) पुत्र रवि राठौर ने बुधवार सुबह सौ शैय्या अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता रवि कुमार ने बताया कि यश को बुखार और उल्टी हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रवि को सुबह पांच बजे मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। इस दौरान स्टाफ सो रहा था। जगाने के बाद भी बच्चे को भर्ती नहीं किया गया और इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, सिमरन (15) पुत्री पुत्तन सिंह और सुमन (18) पुत्री राजेश यादव निवासी मोहल्ला जलेसर रोड मंगलम धर्मकांटा की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। झलकारी नगर निवासी काजल (20) पत्नी धर्मवीर, दिया अग्रवाल (17) पुत्री सौरभ अग्रवाल निवासी महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास की भी बुधवार को मौत हो गई। दिया की बहन का भी गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं ओमनगर निवासी सनम (9) पुत्री  सोबरन, टूंडला के गांव टीकरी में मनीष (17) पुत्री अशोक कुमार ने आगरा में उपचार के दम तोड़ दिया है। इधर, नगला गोकुल में छह वर्षीय शिवांग पुत्र सुरेंद्र कुमार की मौत हुई है। शिवांग को विगत छह सितंबर को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


चार घंटे के अंदर ही पड़ोस में उठी दूसरी अर्थी
जलेसर रोड स्थित मंगलम धर्मकांटा में बुधवार को दो बालिकाओं ने दम तोड़ दिया। दोनों को कई दिन से तेज बुखार था। सिमरन की सुबह मौत हुई। दोपहर में आस-पड़ोस के लोग अंतिम संस्कार कर लौटे ही थे कि तभी सुमन यादव (18) सरकारी ट्रॉमा सेंटर में की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: कछपुरा और नाऊ की सराय में दो बच्चों में मिला डेंगू, 14 संदिग्धों के नमूने जांच को भेजे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed