फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Two More Case Found Of Dengue

आगरा: कछपुरा और नाऊ की सराय में दो बच्चों में मिला डेंगू, 14 संदिग्धों के नमूने जांच को भेजे

Wed, 08 Sep 2021 06:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Sep 2021 06:47 PM IST
सार

ताजनगरी में डेंगू के अब तक 12 मरीज मिले हैं, इनमें सबसे ज्यादा आठ बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हैं। लोगों से अपील की गई है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Agra Two More Case Found Of Dengue
डेंगू - फोटो : un hindi samachar

विस्तार

ताजनगरी में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इनसे एक कछपुरा और दूसरा नाऊ की सराय का है। यह दोनों ही बच्चे हैं। यह निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक आगरा में 12 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। दो दिन में डेंगू के 128 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि कछपुरा में 15 साल की किशोरी में डेंगू मिला है। दूसरा मरीज 11 साल का बच्चा है, जो नाऊ की सराय का रहने वाला है। इन दोनों को ही तीन-चार दिन से बुखार न टूटने पर निजी लैब में जांच कराई थी, जहां पॉजिटिव मिलने के बाद एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या 12 हो गई है। बच्चों की संख्या सबसे अधिक है, आठ बच्चों में डेंगू पुष्ट हुआ है। 
विज्ञापन


मथुरा-फिरोजाबाद रिश्तेदारी से लौटे हैं मरीज: सीएमओ 
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक 12 मरीज डेंगू के मिले हैं। इनके यहां टीम भेजकर घर और आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया है। सात के घरों में पानी की टंकी और कूलर की टंकी में लार्वा मिला है। पांच मरीजों की केस हिस्ट्री पता करने पर यह मथुरा-फिरोजाबाद रिश्तेदारी से लौटकर आए हैं। इनको हल्का बुखार आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में 190 मरीज, 2020 में 25 में मिला था डेंगू  
2018 में डेंगू के 190 मरीज मिले थे, लेकिन इससे किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। जबकि बीते साल कोरोना महामारी की पहली लहर में 25 मरीजों में डेंगू मिला था। चिकनगुनिया का बीते साल कोई मरीज नहीं मिला था।
 
बीमारी                2018                2019                  2020                 2021       
मलेरिया               82                      81                     25                    09       
डेंगू                   190                    144                     25                    12      
चिकनगुनियां          04                       08                      -                       -      

चार साल में नमूनों की जांच:
2018 में: 166180
2019 में: 166108
2020 में: 68757
2021 में: 53734 
बेखौफ बदमाश: आगरा में हाईवे पर बाइक सवार की गोली मारकर हत्या से सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed