फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vipr Mahaanchayat

विप्र महापंचायतः एकजुट हो जाएं ब्राह्मण तो हर दल करेगा सम्मान

Mon, 25 Oct 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vipr Mahaanchayat
आगरा। राजनीति में विप्र समाज का नाम लेकर कई मंत्री बन गए। सांसद बन गए। नेताओं से अब हमें कोई उम्मीद नहीं। किसी ने समाज के लिए कुछ नहीं किया। अब ब्राह्मणों को ही एक मंच पर आना होगा। अगर ब्राह्मण एकजुट हो जाएं तो हर दल उनका सम्मान करेगा। ब्राह्मणों की महत्ता को समझेगा। ये विचार रविवार को सूरसदन में विप्र बंधु अजयकांत लवानियां ने व्यक्त किए। मौका था सूर सदन में सनातन विचार मंच की विप्र महापंचायत का। जहां समाज के राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक उत्थान पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

कवियित्री रुचि चतुर्वेदी ने ‘हो साधना हमारी शब्दों में आज...’ सरस्वती वंदना से समारोह की शुरुआत की। मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने ब्राह्मण होने का महत्व बताया। बंद गुरुकुलों को पुन: खोले जाने की मांग रखी। मैनपुरी से आए धर्मेंद्र पांडेय ने कहा-ब्राह्मण का सच्चा धर्म तपस्या है। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी ने कहा ब्राह्मणों को समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में समाज की एकजुटता का आह्वान किया गया। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा ब्राह्मण के घर रोज हवन होना चाहिए। जिससे सकारात्मकता आएगी। राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे, महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, पूर्व डीआईजी ब्रजेंद्र शर्मा, पूर्व न्यायाधीश डॉ. दिनेश शर्मा, फिल्म निर्देशक धीरज मिश्रा मंचासीन रहे। समारोह में गजेंद्र शर्मा, राजकुमार पथिक, केके भारद्वाज, आशीष शर्मा, पंचशील शर्मा, राकेश शर्मा, पप्पू पंडित, विकास भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून मंत्री के बयान पर हंगामा
विप्र महापंचायत में कानून मंत्री के भाषण के दौरान हंगामा हो गया। कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंच से राजनीतिक बातें कहीं। तभी ब्राह्मण समाज के मधुसूदन शर्मा ने उन्हें बीच में टोक दिया। बोले-पांच साल से उत्पीड़न हो रहा है, आपने समाज के लिए क्या किया। इस बात पर मंच पर भीड़ जमा हो गई। हंगामा होने लगा। आयोजन समिति सदस्यों ने मामला शांत कराया। जिसके बाद कानून मंत्री मंच से उठकर चले गए। वहीं इस संबंध में कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र शर्मा का कहना है कि मधुसूदन ने व्यक्तिगत समस्या को मंच से उठाया था। नकारात्मक सोच से व्यवधान हुआ।

उद्देश्य से भटक गए
ब्राह्मण समाज के राहुल चतुर्वेदी ने कहा लंबे समय के बाद ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवी लोगों द्वारा समाज के उत्थान को लेकर बहुत सुंदर पहल की गई थी। समाज के कुछ लोगों ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बना दिया। समाज के हित में यह उचित नही है। जिस उद्देश्य को लेकर आयोजन हुआ उस उद्देश्य से हम भटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed