फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Violence and vandalism in protest against comments on Dr. Ambedkar, FIR lodged

Agra News: डॉ. आंबेडकर पर कमेंट के विरोध पर पिटाई और तोड़फोड़, दी तहरीर

Tue, 25 Nov 2025 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Violence and vandalism in protest against comments on Dr. Ambedkar, FIR lodged
बाह। जरार में बरात चढ़ाई के दौरान शनिवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार सोनू के घायल होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया था। मारपीट में सोनू समेत कई युवक घायल हो गए थे। एक पक्ष ने डॉ. आंबेडकर पर कमेंट का विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



जरार के क्रांती नगर की शालिनी एवं सुशांकी की बरात फिरोजाबाद जिले के सैलई नारायन नगर एवं जाखई नारखी से आई थी। शनिवार की रात को जरार चौराहे से दोनों की बरात की चढ़ाई हो रही थी। चढ़ाई के रास्ते पर माथुर वैश्य धर्मशाला में पार्वतीपुरा की बरात ठहरी हुई थी। क्रांती नगर के गौरव ने पुलिस को बताया कि चढ़ाई में एक बराती डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लेकर चल रहा था। आरोप है कि कार सवार दूसरी बरात के लोगों ने तस्वीर पर भद्दे कमेंट किए। जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि पिटाई के साथ कार सवारों ने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने शराब के नशे में गाली गलौज का विरोध किए जाने पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने मामला शांत करा दिया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि शराब के नशे में दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तस्वीर को लेकर विवाद की बात को उन्होंने सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed