{"_id":"69a5ad14867e4df2a10a2044","slug":"violence-and-stone-pelting-in-protest-against-running-over-pet-puppy-with-car-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की दबंगई: पालतू पिल्ले पर चढ़ा दी कार, विरोध करने पर की मारपीट; घर पर फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की दबंगई: पालतू पिल्ले पर चढ़ा दी कार, विरोध करने पर की मारपीट; घर पर फेंके पत्थर
Mon, 02 Mar 2026 09:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:00 PM IST
सार
आगरा में पड़ोसी की दबंगई का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने पालतू पिल्ले पर कार चढ़ा दी। विरोध करने पर मारपीट की। घर पर पथराव भी किया। घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
पड़ोसी पर मारपीट और पथराव का आरोप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में सोमवार को दबंग पड़ोसी ने पालतू पिल्ले पर कार चढ़ा दी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पथराव किया और मारपीट भी की।
चंद्र नगर, कालिंदी विहार निवासी शिवम जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी ने तेज रफ्तार कार उनके पालतू पिल्ले पर चढ़ा दी। इससे पिल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। विरोध करने पर आरोपी रवि बघेल ने 10 से 12 साथियों के साथ उनके घर पर पथराव कर दिया। परिजनों के साथ मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आरोपी रवि बघेल और अंकुश को हिरासत में ले लिया गया है।