फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villages Tricolour

Agra News: तिरंगे के रंग में रंगे गांव-कस्बे, सड़कों पर उमड़ा देशभक्तों का सैलाब

Fri, 14 Aug 2026 12:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villages Tricolour
बाह: शहीद गोपाल सिंह भदौरिया को नमन एवं परिवारों के सम्मान के साथ गांव की गलियों से लेकर खेतों
आगरा। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ एवं अगस्त क्रांति के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गईं। गांव-कस्बों की गलियों, खेत की पगडंडियों पर वंदे मातरम, भारत माता के जयकारे की गूंजते रहे। शहीदों की शहादत को सलाम कर उनके परिजन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शमसाबाद में भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार फतेहाबाद शेखर मिश्रा को दिया। तिरंगा यात्रा में राजवीर लवानिया, कृष्णकांत शर्मा, तांतीराम जादौन, नत्थू सिंह धाकरे, रणजीत सिंह रघुवंशी, राकेश कुशवाहा मौजूद रहे। खेरागढ़ में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को तहसील खेरागढ़ में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला। तहसील अध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टरों के साथ तहसील परिसर पहुंचे। किसानों ने अपनी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम खेरागढ़ को ज्ञापन सौंपा। वहीं हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोगों और स्कूली बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। बैंड-बाजों की धुन और भारत माता के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, मेघराज सोलंकी, कपिल जिंदल, हिरदेश अग्रवाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

बाह के पुरा ताल (कैंजरा) के शहीद गोपाल सिंह भदौरिया ने चार आतंकियों को ढेर कर जम्मू कश्मीर की पीठ पर अपने शौर्य की छाप छोड़ी थी। विधायक पक्षालिका सिंह ने बृहस्पतिवार को गोपाल सिंह भदौरिया के शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीद के शौर्य को सलाम किया। उनके परिवार को सम्मानित किया। सूबेदार डाल सिंह के स्मारक पर संपन्न हुई तिरंगा यात्रा में मानवेंद्र सिंह राठौड़, सुनील बाबू, पवन भदौरिया, श्यामवीर ठाकुर, सुशील भदौरिया, पुलकित भदौरिया, श्याम शर्मा, अल्केन्द्र जादौन आदि मौजूद रहे। इधर, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने ट्रैक्टर मार्च निकाल कर अमेरिका ट्रेड डील निरस्त करने एवं किसानों को पेंशन देने आदि 9 मांगे उठाई हैं। समाधान के लिए एसडीएम विनोद कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसान, मजदूर विरोधी बता कर निरस्त किए जाने की मांग की है। ट्रैक्टर मार्च में अनुज प्रताप सिंह गुर्जर, वेदप्रकाश पचौरी, अजयराज शास्त्री, रामप्रवेश भदौरिया, गवर्नर सिंह, मनीष कटारा, अभिषेक तारौलिया आदि मौजूद रहे। फतेहाबाद में जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार, अजय मौर्य, प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। किरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

में भारतीय किसान यूनियन, टिकैत के अर्जुन सिंह छोंकर के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर एसडीएम अभिनव पाठक को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अर्जुन सिंह छोंकर, सत्यवीर सिंह चाहर, चौधरी करतार सिंह, दीपक नरवार, सुशील पहलवान, विक्रम राजपूत, विहारी प्रधान आदि मौजूद रहे।

बाह: शहीद गोपाल सिंह भदौरिया को नमन एवं परिवारों के सम्मान के साथ गांव की गलियों से लेकर खेतों

बाह: शहीद गोपाल सिंह भदौरिया को नमन एवं परिवारों के सम्मान के साथ गांव की गलियों से लेकर खेतों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article