{"_id":"615742228ebc3eab7d3837be","slug":"villagers-started-fast-unto-death-at-the-headquarters-agra-news-agr5097999103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने मुख्यालय पर शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने मुख्यालय पर शुरू किया आमरण अनशन
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जिला मुख्यालय पर धरना देते राठौर समाज के पदाधिकारियों की भीड़
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना जसराना के गांव बहत के ग्रामीणों ने शुक्रवार से जिला मुख्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विगत दिनों गांव के तालाब में मिले बालक की हत्या की गई थी। पीड़ित परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने, घटना की सीबीआई जांच कराने और थानाध्यक्ष जसराना को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी न्याय नहीं मिलने पर प्रदर्शन जारी रहेगा।
थाना जसराना के गांव बहत निवासी मुकेश कुमार पुत्र बदन सिंह राठौर ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय के सामने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। डीएम को संबोधित शिकायतीपत्र में मुकेश कुमार ने कहा कि कहा कि मेरा भतीजा आयुष उर्फ रोहन पुत्र रविनेश कुमार राठौर विगत 17 जुलाई 2021 को पड़ोस में आयोजित जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। काफी खोजबीन करने के बाद बालक का कोई पता नहीं चल सका है।
18 जुलाई 2021 को तड़के साढ़े पांच बजे उसका शव गांव स्थित तालाब में पड़ा मिला। मुकेश ने आरोप लगाया कि भतीजे की गांव के ही तांत्रिक एवं उसके साथियों ने मिलकर हत्या की है। आरोप है कि आरोपी के घर तक डॉग स्क्वैड के जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने बात सुनने के बजाय गालीगलौज और अभद्रता की। इस दौरान बदन सिंह राठौर, दिनेश राठौर, गुड्डू राठौर, रामगोपाल राठौर, ओम राठौर, सुरेश बाबू राठौर, राजकुमार राठौर, अनिल राठौर, जयमाला, रेशमा देवी राठौर, शांति देवी राठौर, गीता देवी आदि मौजूद रहे।