फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers sit over railway track protesting against underpass in mathura

गोवर्धन के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे ग्रामीण, प्रदर्शन के चलते थमे पैसेंजर ट्रेन के पहिये

Tue, 08 Oct 2019 01:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Oct 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers sit over railway track protesting against underpass in mathura
रेलवे ट्रैक पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में सकरवा फाटक पर अंडर पास बनने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण अलवर रेल मार्ग पर बैठ गए हैं। इससे रेल मार्ग बाधित हो गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन


गोवर्धन के निकट सकरवा फाटक है। इस पर अंडर पास बनना है। इसी के विरोध में आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने अलवर रेल मार्ग जाम कर दिया है। ग्रामीणों के विरोध के कारण मथुरा अलवर पैसेंजर को बहेज गांव के पास रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


रेल मार्ग पर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ सीओ गोवर्धन पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अभी तक रेलवे का कोई अफसर नहीं पहुंचा है। ग्रामीण करीब दो घंटे से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed