फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers sit on dharna for underpass on second day too

Agra News: अंडरपास के लिए दूसरे दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीण

Wed, 07 May 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers sit on dharna for underpass on second day too
मोहनुपरा में अंडरपास की मांग करते बच्चे व अन्य ।
कासगंज। कस्बा मोहनपुरा के राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र पर अंडरपास बनवाने की मांग को दूसरे दिन भी ग्रामीण धरने पर बैठे। उन्होंने एसडीएम को मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से कई गांव का रास्ता बंद हो गया है। गांव कांतौर, नगला इंदु मार्ग एवं कुछ कदम आगे अफजलपुर मार्ग है। हाईवे निर्माण के बाद कुल चार रास्ते बाधित हो जाएंगे। इन क्षेत्रों के लोगों को सड़क पार जाने के लिए तीन से पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सत्संग को आने वाले लोगों को परेशानी होती है। खेत मार्ग के एक दूसरे छोर पर हैं। खेती एवं अन्य कार्यों हेतु किसानों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी होगी। यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर किशनपाल प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, रमेश, सुखवीर, नरेश, शिवम्, सविता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed