फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers raised the demand to make Muzaffarnagar-Nyauli dam permanent

Agra News: मुजफ्फरनगर-न्यौली बांध पक्का करने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

Mon, 15 Sep 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised the demand to make Muzaffarnagar-Nyauli dam permanent
सोरोंजी। नगरिया क्षेत्र में न्यौली-मुजफ्फरनगर बांध के पास कटान रोकने के लिए ग्रामीण पक्का बांध बनाने की मांग उठा रहे हैं। बांध के नजदीक कटान होने से लगातार खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पक्के बांध के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मुजफ्फरनगर, मनिकापुर, विकारों फार्म, शहबाजपुर, बाज़नगर, मंगदपुर के ग्रामीणों ने गंगा के कटान पर चिंता जाहिर की है। ग जुगेंद्र सिंह, इंद्रपाल, अजय सिंह का कहना है कि ग्राम मुजफ्फरनगर में 2012 में गंगा का कटान रोकने के लिए कच्चे बांध बनाकर मड बैग लगाए गए थे, लेकिन अब गंगा के पानी का बहाव और कटान बांध की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बांध से अभी कटान 200 मीटर दूर और गांव से 450 मीटर दूर है। वर्तमान में गंगा के पानी का बहाव और दबाव गांव की तरफ अधिक है। अगर इसी प्रकार से कटान होता रहा तो आने वाले समय में बांध व गांव कट सकते हैं। जिससे उपरोक्त गांवों की जमीन कट जाएगी और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। ग्रामीण टिंकू, गणेश, गुलशन, प्रशांत, नेम सिंह, अजय यादव आदि ने एसडीएम को सौंपकर पक्का बांध बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed