{"_id":"620655804287b65dc36cc8d6","slug":"villagers-protest-on-railway-track-demanding-to-build-an-underpass-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सैंया में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन, अंडरपास बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सैंया में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन, अंडरपास बनाने की मांग
Fri, 11 Feb 2022 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Feb 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के सैंया क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर रेलवे ट्रैक पर आसपास के ग्रामीण शुक्रवार को रेलवे ट्रैक जाम करने पहुंचे गए। उन्होंने ग्रामीण अंडरपास बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इनके साथ खेरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार भी रहे। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन की सूचना पर आरपीएफ और पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर ट्रैक से अलग हटाया।
विज्ञापन
सैंया क्षेत्र में आगरा-धौलपुर रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोग लंबे समय से अंडरपास की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को तीसरी लाइन का सर्वे करने के लिए रेलवे के लिए रेलवे के अधिकारी जाजऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। सभी लोग ट्रैक पर बैठ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि वो सालों से अंडरपास की मांग कर रहे हैं। गांव में 15 हजार की आबादी है। पहले यहां पर रास्ता था, लेकिन उसे बंद कर दिया गया। अब बच्चों को पढ़ने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जाना होता है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। रेलवे को इस संबंध में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार आश्वासन दे दिया जाता है।
विज्ञापन