फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers in three villages are terrified of cattle thieves, keeping watch

Agra News: तीन गांव में पशु चोरों से दहशत में ग्रामीण, कर रहे पहरेदारी

Sun, 01 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers in three villages are terrified of cattle thieves, keeping watch
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला पुनी, झंडाहार और विशालपुरी के ग्रामीण पशु चोरों के चलते दहशत में हैं। शनिवार की रात चार पहिया वाहन से आए पशु चोरों ने तीन स्थानों पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। मगर ग्रामीणों के जागने पर वह कामयाब नहीं हो सके। स्थानीय पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई है। दन्नाहार क्षेत्र में पशु चोरों की सक्रियता से कस्बा के लोग डरे हुए हैं। शनिवार की रात को नगला पुनी में कार से आए पशु चोरों ने गांव निवासी बंटू शाक्य के घर के बाहर बंधी भैंस चोरी करने की कोशिश की। मगर लोगों के जागने पर चोर वहां से भाग गए। इसके बाद चोरों ने गांव विशालपुरी में मोनू चौहान की भैंस को गाड़ी में लाद लिया। मगर कुत्तों के भौंकने पर पशु पालक व ग्रामीण जाग गए। यहां भी पशु चोर भाग निकले। शनिवार रात ही गांव झंडाहार हविलिया निवासी प्रीतम सिंह यादव के घर के बाहर बंधे पशु चोरी करने की कोशिश की। मगर यहां भी कामयाब नहीं हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि पशु चोर कई दिनों से वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं। जिस वजह से ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं पशु चोरों का डर भी सता रहा है। दन्नाहार पुलिस को भी पशु चोरों के बारे में सूचना दी गई है। रात के अंधेरे में चार पहिया वाहन से आने वाले पशु चोर किसानों के पालतू पशुओं को चोरी कर ले जाते हैं। कई बार पशु चोर ग्रामीणाें पर हमला भी कर देते हैं। पूर्व में हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिस वजह से दन्नाहार क्षेत्र के पशुपालक डरे हुए हैं। पशुओं की सुरक्षा के लिए जहां रात को जाग कर पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं, अपनी सुरक्षा के लिए हाथों में लाठी-डंडा लेकर घूमते नजर आते हैं। रात भर जागने की वजह से उनके दैनिक काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed