फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers got angry due to threat and constable objectionable statement in agra

अय्याश दरोगा: सिपाही की आपत्तिजनक बात पर आया गुस्सा, फिर और दो दरोगाओं की धमकी से भड़के ग्रामीण

Tue, 19 Sep 2023 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

आगरा में दुष्कर्म के मामले में आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने थाना घेरा। इसके अलावा सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
villagers got angry due to threat and constable objectionable statement in agra
दरोगा की गंदी करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन में दरोगा संदीप कुमार को दुष्कर्म करते पकड़ने के बाद जब ग्रामीणों ने उसे बांध दिया था तो मोबाइल पर उसे छोड़कर गए सिपाही का कॉल आया। ग्रामीणों ने कॉल रिसीव की। उधर से सिपाही ने कहा कि काम हो गया तो मैं भी आ जाऊं। बाद में घटना की जानकारी पर पहुंचे दो उपनिरीक्षक भी पीड़ित परिवार को ही जेल भेजने की धमकी देने लगे। सिपाही की आपत्तिजनक बात और बाद में पहुंचे दरोगाओं के धमकाने से ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।
विज्ञापन


थाने पहुंचे पीड़ित के परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित युवती के पड़ोस में जन्मदिन की दावत चल रही थी। इसमें शामिल होने लोग आ और जा रहे थे। तभी दरोगा को दीवार फांदकर जाते हुए किसी ने देख लिया था। युवती का शोर सुनकर घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया था। लोगों ने दरोगा को खंभे से बांधकर पिटाई लगाई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दरोगा के मोबाइल पर एक कॉल आया। ग्रामीणों ने कॉल उठाया। दूसरी तरफ से आवाज आई कि दरोगा जी काम हो गया हो तो मैं भी आ जाऊं। ग्रामीणों का कहना है कि दरोगा के साथ एक सिपाही आया था। वही दूसरी ओर से बोल रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिपाही से कहा था कि दरोगा तो बंधक है। तुम भी आ जाओ सबक सिखा देंगे। इस बारे में सिपाही ने थाने पर जानकारी नहीं दी। उसने चौकी अहारन पर कॉल की। वहां से उपनिरीक्षक अंकित कुमार और पतंजलि बंधक दरोगा को छुड़ाने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकरियों को ही बुलाने की मांग की। आरोप है कि इस पर दोनों दरोगा पुलिस पर हमले के मामले में जेल भेजने की धमकी देने लगे।

तब ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को कॉल की। बाद में एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह पहुंचे। उनके आने पर ही ग्रामीणों ने दरोगा को छोड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने दुष्कर्मी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह ग्रामीणों को ही धमकाया, ताकि वह दहशत में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed