Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers expressed anger over the student's death and demanded a second post-mortem.

Agra News: छात्रा की मौत पर फूटा गामीणों का गुस्सा, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

Sun, 15 Feb 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over the student's death and demanded a second post-mortem.
कुबेरपुर। एत्मादपुर थाना के गांव नगला नथोली (रहनकलां) में नौवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय लक्ष्मी का शव मिलने के दूसरे दिन ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर चार घंटे तक हंगामा किया। चिकित्सकीय पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आक्रोशित लोग दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करते हुए परिजन के साथ यमुना किनारे दफनाए शव को निकालने के लिए जाने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

छात्रा लक्ष्मी 10 फरवरी की रात शादी समारोह से शौच के लिए गई थी। इसके बाद गुरुवार रात को उसका शव यमुना के तनौरा घाट पर मिला था। परिजन ने हत्या कर शव को यमुना में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह डूबने के कारण पता चली थी। शुक्रवार शाम परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कराया था। शनिवार को ग्रामीण पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोशित हो गए। जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद डॉग स्क्वॉड से जांच नहीं कराई। बेटी का मोबाइल,शाल और अन्य सामान अलग -अलग जगहों पर मिलना हत्या की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

मृतका के जीजा हुकम सिंह छात्राा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए। इसी बीच ग्रामीण महिलाएं तिरपाल लेकर धरना देने के लिए यमुना किनारे जाने लगीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख एसीपी देवेश कुमार और अन्य थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया।आक्रोशित महिलाओं ने इनर रिंग रोड किनारे पुल के नीचे स्थित देसी बीयर की कंपोजिट दुकान पर तोड़फोड़ का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया और दुकान को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हुई। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। मृतका के पिता जालिम सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए बेटी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग दोहराई है। तहरीर दिए जाने के बाद शाम पौने चार बजे अधिकारी गांव से लौटे। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई लोगों की जांच की है। संदेह के आधार पर पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed