फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers Catch Man Allegedly Luring Children Away With Food in Agra

बच्चा चोर!: मासूमों को दिया खाने का लालच, एक को पकड़कर ले जा रहा था शातिर; ग्रामीणों ने दबोचा

Sun, 07 Jun 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 10:14 AM IST
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में एक युवक पर बच्चों को खाने का लालच देकर साथ ले जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे नहर के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
Villagers Catch Man Allegedly Luring Children Away With Food in Agra
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के कस्बा मलपुरा में बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की है। कस्बा मलपुरा निवासी श्यामवीर सिंह ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे एक युवक गली में खेल रहे उनके बेटे यश, बेटी भूमि, प्राची और पड़ोसी विजय के बच्चों को खाने का लालच देकर ले जाने लगा। उसके हाथ पर टैटू बना हुआ था। एक बच्ची ने यह सूचना परिजन को दी। 
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों बच्चों की तलाश शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर बरारा नहर के पास पहुंचे। वहां आरोपी युवक तीन बच्चों को छोड़कर एक बच्चे को साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed