{"_id":"5d2abe548ebc3e6ca56c3022","slug":"villagers-beaten-to-young-man-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंह पर रूमाल बांधकर गांव में चक्कर लगा रहा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा, किया यह हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर रूमाल बांधकर गांव में चक्कर लगा रहा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा, किया यह हाल
Sun, 14 Jul 2019 04:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Jul 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
युवक के बाल काटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसके सिर के बाल भी काट दिए। युवक के साथ आया उसका दोस्त भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। पिटाई करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
घटना शनिवार शाम की है। जलेसर का एक युवक अपने दोस्त के साथ आया था। दोनों बाइक पर घूम रहे थे। उन्होंने अपना चेहरा भी ढक रखा था। यह देखकर ग्रामीणों को शक हो गया। उन्होंने युवकों को रोक लिया। यहां आने का कारण पूछा।
मगर, वो कुछ नहीं बता रहे थे। इस दौरान युवक का साथी भाग गया। इस पर ग्रामीणों का शक बढ़ गया। उन्होंने पिटाई कर दी। इस पर उसने बताया कि एक विवाहिता से उसकी दोस्ती है। वो उससे मिलने आया था। उसकी सात महीने पहले ही शादी हुई है।

विवाहिता ने खुद को लगाया करंट
यह सुनकर गुस्से में आए ग्रामीणों ने उसके सिर के बाल काट दिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसे पकड़कर थाने ले आई। उधर, जब इस बारे में विवाहिता को पता चला तो उसने खुद को करंट लगा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव के प्रधान ने पूरी घटना की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक का विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट की गई थी। वो किससे और क्यों मिलने आया था? इसकी पुष्टि नहीं हुई है। युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है। युवक अपने दोस्त को एक हजार रुपये देकर साथ लाया था। बाइक भी उसकी ही थी।