फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers beaten to young man in agra

मुंह पर रूमाल बांधकर गांव में चक्कर लगा रहा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा, किया यह हाल

Sun, 14 Jul 2019 04:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
villagers beaten to young man in agra
युवक के बाल काटे - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसके सिर के बाल भी काट दिए। युवक के साथ आया उसका दोस्त भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। पिटाई करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

 
घटना शनिवार शाम की है। जलेसर का एक युवक अपने दोस्त के साथ आया था। दोनों बाइक पर घूम रहे थे। उन्होंने अपना चेहरा भी ढक रखा था। यह देखकर ग्रामीणों को शक हो गया। उन्होंने युवकों को रोक लिया। यहां आने का कारण पूछा। 
विज्ञापन


मगर, वो कुछ नहीं बता रहे थे। इस दौरान युवक का साथी भाग गया। इस पर ग्रामीणों का शक बढ़ गया। उन्होंने पिटाई कर दी। इस पर उसने बताया कि एक विवाहिता से उसकी दोस्ती है। वो उससे मिलने आया था। उसकी सात महीने पहले ही शादी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने खुद को लगाया करंट

यह सुनकर गुस्से में आए ग्रामीणों ने उसके सिर के बाल काट दिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसे पकड़कर थाने ले आई। उधर, जब इस बारे में विवाहिता को पता चला तो उसने खुद को करंट लगा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

गांव के प्रधान ने पूरी घटना की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक का विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट की गई थी। वो किससे और क्यों मिलने आया था? इसकी पुष्टि नहीं हुई है। युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है। युवक अपने दोस्त को एक हजार रुपये देकर साथ लाया था। बाइक भी उसकी ही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed