फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers beaten to Telangana police cops in mainpuri

चोर पकड़ने सादा वर्दी में आए तेलंगाना पुलिस के सिपाही, ग्रामीणों ने बदमाश समझ लगाई पिटाई

Thu, 16 May 2019 07:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers beaten to Telangana police cops in mainpuri
मौके पर मैनपुरी पुलिस और सादा वर्दी में तेलंगाना पुलिस के सिपाही - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव दलेलनगर में गुरुवार को चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंचे तेलंगाना पुलिस के दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बदमाश समझ कर उनकी पिटाई भी की। आरोप है कि दोनों सिपाही सादा कपड़ों में एक घर में जबरन घुस गए थे। जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने दोनों सिपाहियों को मुक्त कराया। 
विज्ञापन


बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दलेलनगर में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक एक घर में जबरन घुस गए। परिजनों के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों युवक को पकड़ कर घर में ही बंधक बना लिया। युवकों को बदमाश समझकर उनके साथ मारपीट की गई। 
विज्ञापन


इसी बीच सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पकड़े गए युवकों को हिरासत में लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो युवकों ने खुद को तेलंगाना पुलिस का सिपाही बताया। उन्होंने अपने नाम श्रीनू सिंह व नर सिंह बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना पुलिस के सिपाहियों ने बताया कि वो तेलंगाना के थाना पहाड़ी सेरकी शमसाहबाद में तैनात कांस्टेबल हैं। दोनों ने अपना परिचय पत्र दिखाया। इसके बाद पुलिस ने उनसे आरोपी के संबंध में जानकारी ली।

फैक्ट्री में चोरी है मामला

तेलंगाना पुलिस के सिपाहियों ने बताया कि शमसाहबाद के एक प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने यहां काम करने वाले चंद्रवीर सिंह, गोलू निवासी शरदपुर थाना सकीट एटा व नेकराम के विरुद्ध ढाई लाख की चोरी का मामला दर्ज कराया है। एक आरोपी गोलू को एटा से गिरफ्तार किया जा चुका है। 

उसकी निशानदेही पर गांव दलेलनगर में चंद्रवीर की तलाश में आए थे। गांव में चंद्रवीर की ससुराल है। उसके वहां छिपे होने की सूचना मिली थी। वहीं सिपाहियों को बंधक बनाने के दौरान पकड़ा गया चोरी का आरोपी भी उनके हाथ से निकल गया। 

घर में मौजूद थीं युवतियां

गांव दलेल नगर निवासी प्रताप सिंह के परिजन गुरुवार की दोपहर गांव में एक अंतिम संस्कार में गए थे। घर पर पुत्री कविता और अंजली ही मौजूद थीं। इस दौरान सादा कपड़ों में दोनों सिपाही घर में घुस गए। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार जब युवती ने विरोध किया तो धमकाने लगे। युवतियों के शोर मचाने पर जमा हुए ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पिटाई कर दी और बंधक बना लिया।

बरनाहल थाना के इंस्पेक्टर जेडी सिंह ने बताया कि तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल चोरी के आरोपियों को पकड़ने आए थे। सिपाहियों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना नहीं दी। ग्रामीण उन्हें बदमाश समझ बैठे और घटना हो गई। सिपाही ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed