फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers are getting worried due to blowing of transformer

Agra News: ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण हो रहे परेशान

Mon, 31 Jul 2023 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers are getting worried due to blowing of transformer
ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण हो रहे परेशान
विज्ञापन


-बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया



संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा डुडगांव के नगला मसू में रखा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका हुआ है। ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।

ग्रामसभा डुडगांव के नगला मसू में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर रखा है। इसी ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में रखा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया है। फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाने केे लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ग्रामीण रात में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग की कि शीघ्र ही फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदला जाए। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीण मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। सोनू कश्यप, जयसिंह पाल, आशीष कश्यप, करन सिंह, जयवीर सिंह, भूरे पाल, राजेंद्र, सुरजीत पाल, पूरन सिंह, सुधीर पाल मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में एसडीओ से जानकारी लेकर ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed