फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager was beaten up due to enmity, case registered against 4

Agra News: रंजिश के चलते ग्रामीण की मारपीट की, 4 पर केस दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villager was beaten up due to enmity, case registered against 4
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र से गांव ब्रह्मपुरी के एक ग्रामीण को रंजिश के कारण 4 आरोपियों ने उसे रोककर उससे मारपीट की। मामले में ग्रामीण ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।ब्रह्मपुरी निवासी सोनपाल 14 जुलाई को अपने मवेशियों को चराने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसे घेरकर गांव के ही अनूप, विकास, शिशुपाल एवं बीना ने गालीगलौज करते हुए उसकी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। ग्रामीण घायल हो गया। उसने बचाव के लिए चीखपुकार की। उसकी आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सोनपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में मुकदमे बाजी की रंजिश बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में मुकदमे की रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed