फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villager said teachers come drunk and do not even teach children In Agra

अभिभावक का दर्दः शराब पीकर आते हैं शिक्षक, बच्चों को पढ़ाते नहीं, हफ्ते में तीन दिन ही खोलते हैं स्कूल

Mon, 13 Feb 2023 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 05:58 PM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप है। स्कूल पहुंचे एक अभिभावक ने कहा कि यह स्कूल हफ्ते में केवल तीन-चार दिन ही खुलता है। शिक्षक शराब पीकर आते हैं और बच्चों को पढ़ाते भी नहीं हैं।  

विज्ञापन
villager said teachers come drunk and do not even teach children In Agra
शिकायतकर्ता कमल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शिक्षा की स्थिति बेहतर करने के सरकार के प्रयास विफल नजर आ रहे हैं। सोमवार को प्राथमिक स्कूल पहुंचे अभिभावक ने अध्यापकों पर बच्चों को न पढ़ाने की बात कही। उसका कहना था कि शिक्षक हफ्ते में महज तीन-चार दिन ही स्कूल खोलते हैं। इसके अलावा जिस दिन आते हैं तो शराब पीकर स्कूल आते हैं। ऐसे में वह बच्चों को पढ़ाते भी नहीं हैं। 

विज्ञापन


मामला खेरागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के धमोकर स्थित परिषदीय विद्यालय का है। यहां अभिभावक कमल सिंह सोमवार को स्कूल पहुंचा। कहा कि स्कूल में अध्यापक हफ्ते में दो-चार दिन ही आते हैं। वह भी शराब पीकर आते हैं। बच्चों को पढ़ाते भी नहीं हैं। इससे बच्चों का भविष्य चौपट दिखाई दे रहा। स्कूल में दिए ग्रामीण के इस बयान का वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन

बीईओ बोले- जांच कराई जायेगी

हालांकि स्कूल में तैनात शिक्षामित्र सतीश का कहना है कि लगाए गए आरोप गलत हैं। आज मध्यावकाश में किसी ग्रामीण ने बच्चों को भड़का दिया। कहा कि डॉक्टरों की टीम आने वाली है। भाग जाओ नहीं तो सभी को इंजेक्शन लगेगा। इस कारण सभी बच्चे भाग गए। उन्हें लेने शिक्षामित्र गये इसी दौरान किसी ने स्कूल में वीडियो बना ली। बीईओ कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed