{"_id":"64247ac4067b36b2ae0a257d","slug":"villager-injured-in-fight-died-during-treatment-kasganj-news-c-25-1-107221-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मारपीट में घायल ग्रामीण ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मारपीट में घायल ग्रामीण ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
Wed, 29 Mar 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के नगला मोहन में ग्रामीण की तीन दिन पूर्व पिटाई गई। मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की तहरीर ग्रामीण के भाई ने पुलिस को दी है।
ग्राम नगला मोहन निवासी राजबहादुर 27 मार्च को ट्रैक्टर से खेत की जोताई किए जाने के रुपये मांगने गांव के ही सुमित के पास गया। इस पर सुमित उनके साथ गाली गलौज करने लगा। तभी वहां सुमित के पक्ष के प्रवीन, केशराम, अवधपाल वहां पहुंच गए। उसके भाई विजय का आरोप है कि आरोपियों ने राजबहादुर की पिटाई कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्वास्थ्य में लाभ न होने पर उन्हें फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। मामले की तहरीर भाई विजय ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।