फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager dies due to electric shock

Agra News: करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Sun, 25 Aug 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villager dies due to electric shock
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम बकावली में शनिवार की रात एक ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय ग्रामीण पंखा चालाने के लिए उसका तार प्लग में लगा रहा था। ग्रामीण की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

बकावली गांव निवासी श्यामलाल (40) अपने घर में अकेले थे। रात को वह सोने के लिए कमरे में गए। इस दौरान वो पंखा चलाने के लिए उसका तार प्लग में लगाने का प्रयास किए, इसी दौरान उनका हाथ तार से छू गया और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। रविवार को दोपहर के समय श्याम लाल की पुत्री लक्ष्मी दिल्ली से घर पर पहुंची, उसने बंद मकान के दरवाजा को खुलवाने के लिए खटखटाया।
विज्ञापन

लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई, इस पर लक्ष्मी ने पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसी भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किए, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर ग्रामीण छत के श्यामलाल के घर में घुसे और अंदर जाकर देखा तो कमरे में श्याम लाल का शव पड़ा था। पास में ही टेबल फैन गिरा था और तार निकला था। कमरे की दशा देख लोगों को मौत का कारण जानने में तनिक भी देर नहीं लगी। बाद में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामले की जानकारी परिजन ने नहीं दी है। परिजन यदि शिकायत करते हैं तो ग्रामीण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed