{"_id":"65d8e28d6da45f206f09701a","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-tanker-accused-of-murder-kasganj-news-c-25-1-agr1013-405707-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टैंकर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टैंकर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप
Fri, 23 Feb 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के नदरई इलाके में शुक्रवार शाम एक ग्रामीण की दूध के टैंकर की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीण के परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने आरोपी चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए नदरई रेलवे अंडरपास के पास ट्रैक्टर लगाकर जाम लगा दिया। एक घंटे से अधिक जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ अजीत चौहान ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद भी आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हालांकि घटना के करीब चार घंट बाद रात लगभग 9: 30 बजे टैंकर चालक खिलाफ केस दर्ज करने व मुआवजा देने के आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को युवक का शव उठाने दिया। देवदत्त उर्फ पप्पू (45) निवासी तवालपुर की शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे टैंकर की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया गया कि पप्पू शुक्रवार की सायं नदरई पर जयपुरिया स्कूल के समीप सब्जी लेने आया था और सड़क पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दूध का टैंकर की चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि टैंकर चालक ने उसे जान बूझकर मारा है। ग्रामीण के भाई योगेश ने बताया कि उनका भाई कच्चे रोड पर बैठा हुआ था। तभी चालक ने जान बूझकर भाई के ऊपर दूध का टैंकर चढ़ा दिया। मृतक के परिवार के लोग इसी बात को लेकर आक्रोशित थे। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंचने के बाद नदरई के रेलवे अंडरपास के पास जाम लगा दिया। जिससे कासगंज-एटा मार्ग का आवागमन रुक गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी व कोतवाली पुलिस पहुंचने के बाद काफी देर तक आक्रोशितों को शांत करने की कोशिशें हुईं। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम तो हटा दिया, लेकिन पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण अन्य परिवार के लोगों का इंतजार कर रहे थे। रात्रि 8:30 बजे तक पुलिस बार-बार शव कब्जे में लेने के लिए समझा रही थी। हालांकि रात करीब 9:30 बजे युवक के परिजन की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने के आश्वासन पर परिजन से करीब करीब चार घंटे बाद पुलिस को युवक का शव उठाने दिया। पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया है। चालक अजय यादव निवासी कादरपुर फरार है। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। वीं,
व
विज्ञापन
व