फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village-village vaccination is being done to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए गांव-गांव कराया जा रहा टीकाकरण

Mon, 21 Jun 2021 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Village-village vaccination is being done to protect against corona
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव-गांव शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 463 गांव के 163323 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले की प्रत्येक विकास खंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के निर्देशन में तीन-तीन गांवों में टीकाकरण कराया जा रहा है। जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में अब तक 463 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया गया है। सीएमओ डॉ.एके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए राशन की दुकानों पर भी टीकाकरण शुरू कराया है ताकि तीसरी लहर आने से पहले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराया जा सके।
विज्ञापन

विकास खंड- गांव
मैनपुरी-52
बरनाहल-40
करहल-43
कुरावली-48
बेवर-47
किशनी-55
घिरोर- 47
जागीर- 66
सुल्तानगंज- 65
ब्लॉक स्तर पर यह करेंगे निगरानी
सीएचसी और पीएचसी पर टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। बेवर और मानपुरहरी के लिए एसीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला, कुरावली और औंछा के लिए डीआईओ डॉ. राकेश कुमार, भोगांव और सुल्तानगंज के लिए एसीएमओ डॉ. राजीव रॉय, जागीर और किशनी के लिए एसीएमओ डॉ. संजीव राव बहादुर, करहल और कुचेला के लिए एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा, गोधना, सलूकनगर और बरनाहल के लिए डीटीओ डॉ. आरपी सिंह को मूल्यांकन और निरीक्षण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी प्रतिदिन क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। ग्राम निगरानी समिति की बैठकों का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण कराना जरूरी है। 18 साल से अधिक उम्र के जो भी लोग हैं वे अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed