फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village people created ruckus during young man horse riding in Agra

UP: दबंगों ने दलित युवक की रोकी घुड़चढ़ी की रस्म, बोले-अंजाम अच्छा नहीं होगा; फिर पहुंची पुलिस और निकल गई हेकड़ी

Wed, 13 Mar 2024 12:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

आगरा में दबंगों ने दलित युवक की घुड़चढ़ी की रस्म रोक दी। बोले- अंजाम अच्छा नहीं होगा। फिर सूचना पर पहुंची पुलिस और उनकी हेकड़ी निकल गई। 

विज्ञापन
Village people created ruckus during young man horse riding in Agra
दबंगों ने दलित युवक की रोकी घुड़चढ़ी की रस्म, बोले-अंजाम अच्छा नहीं होगा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह युवक की घुड़चढ़ी के दौरान गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने गांव में घुड़चढ़ी की रस्म न करने की बात कही। धमकी दी कि परिणाम अच्छा नहीं होगा। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद घुड़चढ़ी की रस्म आदा कराई।   

विज्ञापन


मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के हंसेला गांव का है। गांव में दलित युवक की घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी। दूल्हा घोड़ी पर बैठने के लिए तैयार था। महिलाएं मंगल गान गा रहीं थीं। दूल्हा घोड़ी पर बैठकर निकलने लगा।यह दबंगों को नागबार गुजरा। इसी बीच गांव के कुछ दबंगों ने घुड़चढ़ी करने से मना कर दिया।  
विज्ञापन


हालांकि दबंगों के कुछ स्वजातीय लोगों ने ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन वे अपनी दबंगई के आगे मानने को तैयार नहीं थे। इसी दरम्यान दूल्हा के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंगों में से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घुड़चढ़ी की रश्म पूरी करवाई। थाने पहुंचे गांव के सम्भ्रांत लोगों के बीच दबंगों ने अपनी गलती मान ली। इसके बाद मामले में समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की वजह से मामला बिगड़ने से पहले काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed