फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vikas Mishra did not return after going on unpaid leave

Agra News: अवैतनिक अवकाश पर जाने के बाद वापस नहीं लौटा विकास मिश्रा

Tue, 03 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vikas Mishra did not return after going on unpaid leave
मैनपुरी। कानपुर के अकबरपुर महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद से बर्खास्त हुए विकास मिश्रा जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में आज भी अवैतनिक अवकाश पर चल रहे हैं। विकास मिश्रा ने वर्ष 2011 में अवैतनिक अवकाश लिया था इसके बाद वह आज तक कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। विकास मिश्रा की नियुक्ति जिले के प्राथमिक विद्यालय गढि़या पर हुई थी। वर्ष 2011 में उनकी पदोन्नति हुई और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढि़या पर तैनाती की गई। इसके बाद वो अवैतनिक अवकाश पर चले गए और फिर वापस कार्यभार ग्रहण करने नहीं आए। कुछ दिन पहले कानपुर से उनके संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी गई थी। अब कानपुर के अकबरपुर महाविद्यालय से बर्खास्तगी का मामला सामने आने के बाद विभाग भी उनका रिकॉर्ड खंगाल रहा है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि मामला उनके समय का नहीं है। कानपुर से जानकारी मांगी गई थी भेज दी गई है। जनपद में उनकी क्या स्थिति रही है इसका पता लगाया जा रहा है। विभागीय नियमों के अनुसार उन पर कार्रवाई होगी। फिलहाल वे अवैतनिक अवकाश पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed