फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vijay Nagar becomes champion in youth cricket tournament.

Agra News: युवा क्रिकेट टूर्नामेंट में विजय नगर बना चैंपियन

Wed, 08 Jul 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Vijay Nagar becomes champion in youth cricket tournament.
विजेता का ट्रॉफी देते अति​थि 
आगरा। चंद्रशेखर आजाद युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला मंगलवार रात नगला जऊपुरा मैदान पर खेला गया। विजय नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइगर को 12 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय नगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में टाइगर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 121 रन ही बना सकी। इस तरह विजय नगर ने 12 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच का खिताब अमन वर्मा को दिया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी विक्की आजाद, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेश ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी दी गई। इस दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष विनोद, बबलू, तोती आजाद बिरला, सोनू भारती, योगेश कर्दम और उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed