फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigor returned to purchase centers, six metric tons of wheat purchased

Agra News: खरीद केंद्रों पर लौटी रौनक, छह मीट्रिक टन गेहूं खरीदा

Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vigor returned to purchase centers, six metric tons of wheat purchased
कासगंज। जिले में गेहूं खरीद केंद्रों पर रौनक लौटने लगी है। 35 दिन बाद गेहूं की खरीद शुरू हो गई। 5.850 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। खरीद केंद्रों पर पहुंचने वाले पहले किसान का सम्मान किया गया। जिले को 70700 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है।शासन से इस बार एक मार्च को खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए। जिले में 54 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सन्नाटा था। हालांकि अब किसान ने खरीद केंद्रों पहुंचने शुरू हो गए हैं। शासन से पहले 53000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन इस लक्ष्य को बढ़ाकर अब 70700 मीट्रिक टन कर दिया गया है।इस बार गेहूं की खरीद के लिए अभी तक 2054 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। गल्ला मंडी खरीद केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचने वाले किसान मनोज कुमार निवासी खापा का डीआरएमओ ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। किसान ने मंडी समिति एवं खाद्य विभाग के केंद्रों पर 28 क्विंटल गेहूं की बिक्री की। खाद्य विभाग की सहावर शाखा पर गेहूं लेकर पहुुुंचे किसान अमित कुमार का केंद्र प्रभारी रामरतन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed