फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance team caught seven stealing electricity

Agra News: विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करते सात पकड़े

Fri, 02 Jun 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team caught seven stealing electricity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करहल। विजिलेंस टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सुबह हुई कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप देखा गया। बिजली चोरी रोके जाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी श्याम किशोर बिंद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने टीम के साथ कस्बा में अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की। चेकिंग की जानकारी होते ही कटिया उतारी जाने लगी। चेकिंग के दौरान टीम ने राजेश कुमार बैंक ऑफ इंडिया के पीछे, बृजनंदन पाल सिंह सदर बाजार चूना वाली गली के सामने, सुभाष जैन बैंक ऑफ इंडिया के पीछे, सुरजीत निवासी नगला अनूप, बृज बिहारी लाल दुबे निवासी कोतवाली के पास, श्याम किशोर, राम अवतार सिंह और आकाश उर्फ टीटू न्यू यादव कॉलोनी को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। अधिकारी की ओर से कहा गया कि सभी लोग बकाया बिल जमा कराएं। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा चोरी करते पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed