फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance team attacked for electricity theft, chased and beaten

Agra News: बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम पर हमला, दौड़ाकर पीटा

Fri, 14 Nov 2025 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team attacked for electricity theft, chased and beaten

विज्ञापन
रुनकता (आगरा)। थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरसेना में बृहस्पतिवार सुबह बिजली चोरी पकड़ने गई दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) की विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि खंभे से सीधे तार लगाकर चोरी का वीडियो बनाने पर लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। कर्मचारियों को दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा। किसी तरह भागकर जान बचाई। महिला सिपाही से भी अभद्रता भी की गई। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग गए। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

रुनकता सब स्टेशन के अवर अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार और टीम के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव अरसेना पहुंचे थे। गांव में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। टीम में पुलिसकर्मी सहित 10 लोग थे। टीम जब सतीश चंद्र और चंद्र प्रकाश के मकान पर पहुंची तो खंभे से सीधे तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर चंद्र प्रकाश, जितेंद्र, सतीश, वासुदेव, सत्यदेव यादव सहित करीब 15-20 लोग आ गए।
विज्ञापन


वह वीडियो बनाने से रोकने लगे। इस पर टीम ने सभी दूर हटा दिया मगर वो गाली-गलाैज करने लगे। आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। कर्मचारियों को पीटने लगे। लात-घूंसे व डंडों से पीटा। यह देखकर कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई मगर तब तक हमलावर भाग निकले। मामले में कुलदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व अभद्रता सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं टीम ने चेकिंग के दौरान आठ को बिजली चोरी करते पकड़ा। इस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरों से भाग निकले आरोपी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी मगर सभी भाग गए। विजिलेंस टीम के साथ मारपीट करने में नामजद केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। - सैयद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed