{"_id":"65c332f1c325effbe40aa07a","slug":"vigilance-team-arrested-babu-of-sadar-tehsil-red-handed-while-taking-bribe-in-agra-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विजिलेंस टीम ने तहसील के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, बीएलओ से ड्यूटी काटने के नाम पर मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विजिलेंस टीम ने तहसील के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, बीएलओ से ड्यूटी काटने के नाम पर मांगी थी रकम
Wed, 07 Feb 2024 01:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:06 PM IST
सार
आगरा में विजिलेंस टीम ने सदर तहसील के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इसने बीएलओ से ड्यूटी काटने के नाम पर शिक्षक से रकम मांगी थी।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम के साथ गिरफ्तार बाबू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को विजिलेंस टीम ने सदर तहसील के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बीएलओ से ड्यूटी काटने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत पर विजिलेंस टीम पहुंची और मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन
सदर तहसील में तैनात बाबू के पास बीएलओ की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी है। एक शिक्षक ने परेशानी के चलते ड्यूटी न लगाने की बात कही। इस पर बाबू ने शिक्षक से 10 हजार रुपये घूस की मांग की। शिक्षक की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने बाबू को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन